आज दिंनाक 21 जून 2019 को पंख संस्थान अजमेर द्वारा सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया । संस्था के प्रबंधक अनुपम गोयल ने बताया कि पंख संस्थान द्वारा सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस योग शिविर कि विशेषता यह है कि इस शिविर में कालोनी व आस-पास के बच्चो को योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया जा रहा है । बच्चो को नियमित योग अभयास से होने वाले लाभ एंव नियमित योग अभ्यास से कैसे हम अपने स्वास्थ में सुधार कर सकते है यादि के बारे मे जानकारी दी गई ।
संस्था के अध्यक्ष अमित गोयल ने योग दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कि थी । जिसके बाद 21 जून को “ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस“ घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को “ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस“ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।
प्रकल्प प्रभारी तरूण जांगिड ने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है । संस्था द्वारा आगामी दिनो में प्रर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा ।
आज के कार्यक्रम में संस्था सदस्य कपिल बत्रा, हिमाशु मिक्षा, कुनाल कटारिया, सौरभ सिंह भाटी, अमर सिंह, गौरव कुमार, सत्यनारायण गोयल, राजेश सोनी आदी का सहयोग रहा ।
अनुपम गोयल
पंख संस्थान, अजमेर
9214429399