साप्ताहिक सिन्धी बाल संस्कार केन्द्रों से होगा भाषाई शिक्षण-तीर्थाणी

अजमेर 30जून । भारतीय सिन्धु सभा की ओर से विद्यार्थियों के लिये मातृ भाषा गीत संगीत, छेज्, भगत व ज्ञानवर्धक पाठयक्रम को जोडकर राज्यभर में साप्ताहिक सिन्धी बाल संस्कार केन्द्रों का शुभारंभ किया जायेगा। उक्त विचार प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने हासी बाई धर्मशाला में आयोजित महानगर की बैठक में प्रकट किये। सभा की ओर से पिछले 6 वर्षों से राज्यभर में पन्दह्र दिवसीय ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। साथ ही संगठन के 40 वर्ष पूर्ण होने पर 27 व 28 जुलाई को भोपाल में देश भर के प्रमुख कार्यकर्ताओं का चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अजमेर से प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित होगें।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि महानगर में सम्पन्न हुये बाल संस्कार शिविरों पर चर्चा की गई जिसमें रमेश वलीरामाणी, खियल मंगलाणी प्रवीण वाधवाणी, किशन केवलाणी, नंदलाल धनवाणी, सुनीता भागचंदाणी, हरी चंादवाणी, रूकमणी वतवाणी, ज्ञानी मोटवाणी,भारती बच्चाणी, भावना मेहरा भगवान पुरसवाणी ने चलाये गये शिविरों की विस्तृत जानकारी दी।
सांस्कृति मंत्री घनश्याम ठारवाणी भगत ने आगामी 12 से 14 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रान्तीय सिन्धी भाषा शिक्षक प्रशिक्षण पर चर्चा करते हुये विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट कोर्स से जोडने का आग्रह किया।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि बैठक की शुरूआत ईष्टदेव झूलेलाल व भारत माता के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया। गीत भरत गोकलाणी व के.जे. ज्ञानी ने प्रस्तुत किये। स्वागत भाषण नरेन्द्र सोनी व आभार अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने प्रकट किया।
बैठक में प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी, जिला मंत्री मोहन तुलस्यिाणी, खेमचंद नारवाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, पुरषोतम जगवाणी, प्रकाश जेठरा, डॉ. अशोक सहजवाणी, ईश्वर पारवाणी, जयप्रकाश मंघाणी, कैलाश लखवाणी, किशन देवाणी,लेखराज ठकुर, किशोर वासवाणी, प्रिंसा सोनी, द्रोपदी गोपलाणी, मोहिनी झुमाणी सहित अलग अलग ईकाईयों के पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रकट किये।
(रमेश वलीरामाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!