डिब्बों में अस्थाई बढोतरी

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एक माह के लिए विभिन्न रेलगाडियों में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की गई है।
1. गाडी संख्या 19601/19602, उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक 06.07.19 से 27.07.19 तक एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक 08.07.19 से 29.07.19 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई है।
2. गाडी संख्या 19709/19710, उदयपुर-कामाख्या-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक 01.07.19 से 29.07.19 तक एवं कामाख्या से दिनांक 04.07.19 से 01.08.19 तक 01 सैकण्ड मय थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई है।
3. गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में अजमेर से दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक एवं अमृतसर से दिनांक 02.07.19 से 01.08.19 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई है।
4. गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में अजमेर से दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक एवं अमृतसर से दिनांक 02.07.19 से 01.08.19 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई है।
5. गाडी संख्या 19660/19659, उदयपुर-शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक 05.07.19 से 26.07.19 तक एवं शालीमार से दिनांक 07.07.19 से 28.07.19 तक 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई हैं।
6. गाडी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक 01 थर्ड एसी एवं 01 वातानुकुलित कुर्सीयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।
7. गाडी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेषल एक्सप्रेस में दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक 01 वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।
8. गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक 01 थर्ड एसी डिब्बें की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
9. गाड़ी संख्या 19711/19712, जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक एवं भोपाल से दिनांक 02.07.19 से 01.08.19 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।

स्पेशल रेलगाडियों की संचालन अवधि में विस्तार
संचालन अवधि 31 दिसम्बर तक बढ़ाई
रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर मंडल से संबधित 2 स्पेशल गाडि़यों की संचालन अवधि में 31 दिसम्बर 2019 तक विस्तार किया जा रहा है।
1. गाड़ी संख्या 09721/ 09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर सुपरफास्ट किराया स्पेशल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) रेल सेवा की संचालन अवधि में दिनांक 01.07.19 से 31.12.19 तक (184 ट्रिप) विस्तार किया गया है।
2. गाडी संख्या 09601/ 09602, मावली-मारवाड़ जं.-मावली स्पेशल प्रतिदिन रेल सेवा की संचालन अवधि में मावली से दिनांक 01.07.19 से 31.12.19 तक (184 ट्रिप) एवं मारवाड़ जं. से दिनांक 02.07.19 से 01.01.2020 तक (184 ट्रिप) का विस्तार किया गया है
नोटः-उपरोक्त रेल सेवा का संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!