दिनांक 01 जुलाई को नये रोटरी सत्र के आरम्भ होने के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का रोटरी क्लब परिसर में आयोजन किया गया। रोटरी क्लब, ईनरव्हील क्लब एवं रोटेªक्ट क्लब की इस आयोजन में भागीदारी रही।
भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से हुए इस शिविर में 135 रक्तदान दाताओं का पंजीकरण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
रोटरी क्लब अध्यक्ष विकास केली एवं सचिव हरीश कोठारी ने बताया कि शिविर के उद्घाटन हेतु भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबन्धक श्री हेमन्त कपूर एवं हरीश राजपाल उपस्थित थे एवं रोटरी क्बल की ओर से पूर्व प्रान्तपाल अरुण प्रकाश गुप्ता एवं अनिल माहेश्वरी, रोटे. मनीष तापड़िया, सहायक प्रान्तपाल, अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।
रोटे. विकास केली
अध्यक्ष, रोटरी क्लब, बीकानेर