श्री हरि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सभी जाँचें निशुल्क करेगा एसएस पैथकेयर

डॉक्टर्स-डे पर व्यक्त किया संकल्प
विदिषा-1 जुलाई 2019/ डॉक्टर्स-डे के अवसर पर आज 1 जुलाई को डॉ एसपी दुबे द्वारा संचालित एसएस पेथकेयर लेब द्वारा स्थानीय श्री हरि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की शुगर, थायराइड एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच की गई। इस अवसर पर विदिशा मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ विनोद दांगी द्वारा सभी बुज़ुर्गांे का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें उपचार हेतु दवाइयाँ भी वितरित की गई।
डॉक्टर्स-डे के अवसर पर श्रीहरि वृद्धाश्रम समिति की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा वेद प्रकाश शर्मा ने सभी डॉक्टर्स को ईश्वर का दूसरा रूप निरूपित करते हुए इस अवसर पर आश्रम में उपस्थित संस्था के नियमित चिकित्सक डॉ.प्रकाश पीतलिया एवं डॉ विनोद दांगी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। आश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा तथा केसर जहाँ आदि ने भी इस अवसर पर चिकित्सकों, विषेष रूप से आश्रम से जुड़े चिकित्सकों को बधाईपूर्ण शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसएस पेथकेयर परिवार के भानु प्रकाश दुबे ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा मे अपना योगदान देते हुए उनकी लेब पूर्व से ही बुज़ुर्गों को रियायत देती आई है। उसी क्रम में अब श्री हरि वृद्धाश्रम के बुज़ुर्गों की सभी जाँच निशुल्क की जाएंगी। एसएस पेथकेयर के मैनेजर उमेश द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए इसके लिए पेथकेयर के अटेंडर खुद वृद्धाश्रम आकर सेंपल लेगे एवं जाँच रिपोर्ट खुद आकर प्रस्तुत करेंगे। इस शिविर मे एसएस पेथकेयर के लेब सहायक योगेंद्र ठाकुर, सेम्पल कलेक्शन बॉय राजेंद्र गुर्जर भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!