ब्यावर, 25 जुलाई। उपखण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह सन्धू ने गुरूवार को मालातों की बैर में रात्री चैपाल आयोजित कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने और उनके निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
रात्री चैपाल में ग्रामीणों ने जस्सा खेड़ा से बराखन सड़क के दुरूस्तीकरण के लिए कहा। इस पर श्री सन्धू ने सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कहा। इसी प्रकार दूदालेश्वर जाने वाली रोड़वेज बसों को जस्सा खेड़ा होते हुए टाॅटगढ़ जाने से ग्रामीणों को सुविधा होने की बात भी कही।
इस अवसर पर सरपंच रेखा चैहान सहित जन प्रतिनिधी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।