सावन के सोमप्रदोष पर किया जागेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से प्राचीन श्री बालाजी कहार समाज मंदिर मदारगेट अजमेर स्थित प्राचीन श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे सावन महोत्सव 2019 के अंतर्गत सावन के सोमप्रदोष को श्री जागेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना करी गयी। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल व उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद जी के सानिध्य में होेने वाले मासिक पूजन में सावन महोत्सव के तहत आज प्रातः 7 बजे से भोलेनाथ का पंचार्मत से रूद्रीपाठ के साथ अभिषेक किया गया और प्रातः 10 बजे महाआरती कर महादेव का चन्दन से तथा विभिन्न फूलों और मालाओं से ननयाभिराम श्रृंगार किया गया।
इसी कड़ी में सांय 7.30 बजे महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रमों में कमल कुमार, जय गोयल, योगेश गौतम, सुरेंद्र शर्मा, देवीशंकर रंगा, सुनील अग्रवाल, कुंज बिहारी, प्रेम सिंह आदी सभी जागेश्वर महादेव मंदिर भक्त मंडली का सहयोग रहा ।

मनीष गोयल (अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष)
9928086468, 9414003858
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर।

error: Content is protected !!