अजमेर । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत वैशालीनगर स्थित आंगनवाड़ी पाठशाला में अध्ययनरत बच्चो को पाठ्य सामग्री एवम स्टेशनरी प्रदान की जाएगी । क्लब सचिव लायन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चो को लायन आभा गांधी की ओर से अध्ययन सामग्री एवम अल्पाहार दिया जाएगा ।