नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक दिनांक 29.07.19 को मंडल कार्यालय उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राजभाषा हिंदी में उत्तम कार्य के लिए वार्षिक नगर राजभाषा शील्ड लघु कार्यालयों में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर को व बड़े कार्यालयों में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर को प्रदान की गई। इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम, इंडेन बॉटलिंग प्लांट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, बरसिंगसर, केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान कार्यालयों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा 46 विंग वायुसेना नाल को विशिष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इन संस्थानों के कार्यालय प्रमुखों को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि हिंदी को इलेक्ट्रोनिक आधार पर नई संचार सुविधाओं से युक्त कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सदस्यों से यूनीकोड अपनाने की राजभाषा विभाग की नीति तथा लक्ष्य के अनुसार राजभाषा क्रियान्वयन दृढ़ता से करने के अनुदेश दिये। बैठक की कार्रवाई आरंभ करते हुए सचिव नराकास एवं राजभाषा अधिकारी, अनिल शर्मा ने धारा 3 (3) के कागजातों में हिंदी-अंग्रेजी का प्रयोग, मूल पत्राचार में शत-प्रतिशत हिंदी का प्रयोग, हिंदी में प्राप्त पत्रों का जवाब हिंदी में दिया जाना, कम्प्यूटर पर हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी काम करने की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा कम्प्यूटर पर यूनिकोड में हिंदी का प्रयोग से संबंधित वार्षिक सूचना विश्लेषण किया।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक उ. प. रेलवे बीकानेर ने राजभाषा समिति के समस्त सदस्यों का इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राजभाषा हिंदी का प्रयोग प्रचार अपने अपने कार्यालयों में करने का आग्रह किया।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर पश्चिम रेलवे ,बीकानेर