प्रतापपुरा मे विद्यार्थियों को खसरा व रूबेला के लगाए टीके

सूरजपुरा (शंकर खारोल) 29जुलाई
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत समीपवर्ती ग्राम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे150विद्यार्थियों के टीके लगाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एएनएम पार्वती थापा ने 150 बच्चों को टीका लगाया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गिरधर सिंह राठौड़, आगनबाड़ी कार्यकर्ता रूकमादेवी खारोल, आशा सहयोगिनी निर्मला शर्मा, शिक्षक मुकेश कुमार,वैष्णव विजेंद्र सिंह शेखावत आदि स्टाफ मौजूद थे।

error: Content is protected !!