आज दिनांक 02.08.19 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन षिक्षा विभाग के समन्वय से किया गया। गंगा चिल्ड्रन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में बीकानेर षहरी ब्लॉक हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एंव सेषन न्यायाधीष पवन कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण में टेबल टेनिस, बास्केट बॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉलीवॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया। उप जिला षिक्षा अधिकारी षारीरिक षिक्षा विभाग धर्मपाल सिंह के मार्गदर्षन में षारीरिक षिक्षक रामेन्द्र कुमार हर्श, राम कुमार पुरोहित, धूमल भाटी व कॉर्डिनेटर बाबूलाल, रामेष्वर मारू, स्नेहलता संयोजक प्रतियोगिता के द्वारा प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन बुलाकी दास हर्श द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के द्वितीय चरण का आयोजन कल दिनांक 03.08.19 को सार्दुल स्पोट्स स्कूल, बीकानेर में किया जाएगा।