समावेशी विज्ञान मेले में दिव्यांग और गैर-दिव्यांग बच्चों ने दिखाए वैज्ञानिक प्रयोग

अजमेर, 26 सितंबर 2026 मीनू स्कूल चाचियावास में समावेशी विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता सामत,  क्षमा आर. कौशिक, राकेश कुमार कौशिक, तरुण शर्मा एवं अनुराग सक्सेना, महेश चौहान ने रिबन काटकर किया।
विज्ञान शिक्षक राजेश खींची के निर्देशन में बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों एवं गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई। कक्षा 3 से 8 तक अध्ययनरत दिव्यांग और गैर-दिव्यांग बच्चों ने मिलकर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रयोग प्रस्तुत किए तथा उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को आगंतुकों को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि विद्यालय की सभी कक्षाओं के दिव्यांग और गैर-दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों को विभिन्न स्टॉल पर जाकर वैज्ञानिक प्रयोगों को स्वयं करके देखने और करके सीखने (Learning by Doing) का अवसर मिला। इससे बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, तर्कशीलता, आत्मविश्वास एवं प्रयोगात्मक सीखने की भावना को बढ़ावा मिला।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तर्कशीलता एवं प्रयोग के माध्यम से सीखने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि समावेशी गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांग और गैर-दिव्यांग बच्चों को साथ सीखने, सहभागिता करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। शिक्षकों ने बच्चों को प्रयोगों को समझने, स्टॉल पर गतिविधियों में भाग लेने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से सीखने में सहयोग प्रदान किया।
राकेश कुमार कौशिक 
निदेशक 
98291 40992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!