अजमेर, 27 अगस्त। राज्य सरकार ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सहायक जन सम्पर्क अधिकारी श्री भानुप्रताप सिंह गुर्जर को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। उन्होंने आज अपने पद का कार्यभार अजमेर कार्यालय में संभाल लिया है। श्री गुर्जर के पदोन्नत होने पर विभाग के उप निदेशक श्री महेश चंद्र शर्मा सहित सभी अधिकारियों एवं शुभचितंकों ने उन्हें बधाई दी।