श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीयन कर योजनान्तर्गत लाभान्वित करें

अजमेर, 27 अगस्त। प्रदेश के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टीकाराम जूली विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे श्रमिकों के शत प्रतिशत पंजीयन करने के कार्य को गति दें। प्रत्येक पात्र श्रमिक को योजना का लाभ मिले तथा बिना रजिस्ट्रेशन कोई फैक्ट्री संचालित नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
श्रम राज्यमंत्री मंगलवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनान्तर्गत पैंडिंग पड़े प्रकरणों को तत्काल निपटाएं जाए वहीं सिलिकॉसिस तथा दुर्घटना के प्रकरणों में तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य में गलत लोगों को नोटिस नहीं मिले इसके लिए नोटिस दिए जाने से पूर्व उसकी पुख्ता जांच करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कार्य में गति लाए, सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें ताकि उसके परिणाम लोगों को दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूर का परिवार आत्मनिर्भर बने इसके लिए उसे स्किल डवलपमेंट से जोड़ा जाए। साथ ही योजनाओं में मिलने वाले परिलाभ बैंक के माध्यम से दिलाए जाए। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरों का पुर्नवास हो, इसके लिए अधिकारी ध्यान दें।
श्रम राज्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के समस्त कार्यालय व्यवस्थित चले, बाहर से आने वाले व्यक्ति को सम्मान दिया जाए तथा उसकी बात गम्भीरता से सुनी जाए। उन्होंने फैक्ट्री बॉयलर्स के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिले में कही अवैध रूप से बॉयलर्स नहीं चले। इसकी जांच की जाए। ईएसआई के अस्पताल समय पर खुले ताकि श्रमिकों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
उन्होंने राजफैड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यूरिया एवं डीएपी का आने वाले समय की जरूरत के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करें। कहीं फर्जी भुगतान नहीं हो तथा ऋण माफी का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अंकेक्षण कार्य भी किए जाने के पश्चात विभागीय स्तर पर रैण्डम जांच कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त श्रम आयुक्त श्री अनुपम गौड ने समस्त योजनाओं में अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। वहीं सैन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक श्री भंवर सुरेन्द्र सिंह ने ऋण माफी योजना, फसली ऋण ऑनलाइन पंजीयन, प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना एवं किसान मानधन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर श्रम विभाग, सहकारिता विभाग, फैक्ट्री बॉयलर्स के अधिकारीगण, अध्यक्ष श्री विजय जैन सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

श्री वीर तेजाजी व बासक बाबा का मेला 8 सितम्बर को
अजमेर, 27 अगस्त। नसीराबाद क्षेत्र में लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत के रामपुरा गांव स्थित तेजाजी धाम पर आगामी 8 सितम्बर को श्री वीर तेजाजी व बासक बाबा का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में घुडदौड़, कबड्डी व दौड़ सहित तेजाजी महाराज का मारवाड़ी खेल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। चिकित्सा एवं जन सम्पर्कमंत्री डॉ. रघु शर्मा मेले में झण्डारोहण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम समिति रामपुरा के श्री गाादिपति महाराज एवं संरक्षक रतनलाल प्रजापति, श्री चतर सिंह राठौड़, श्री गोवर्धन सिंह राठौड़, श्री नन्दलाल शर्मा, श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं श्री रामरतन शर्मा आदि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का झण्डारोहण 8 सितम्बर को दोपहर 12.15 बजे होगा। मेले में घुडदौड़, कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता होगी। इससे पूर्व 6 से 8 सितम्बर तक श्री वीर तेजाजी महाराज का मारवाड़ी खेल आयोजित किया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के घुड सवार 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे तक अपना नाम निशुल्क पंजीकृत करवा सकते है। मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से किसी प्रकार का टेक्स नहीं लिया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं एवं उप विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मोहर्रम के दौरान होने वाली तकरीर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
अजमेर, 27 अगस्त। जिला मजिस्ट्रेट श्री विश्व मोहन शर्मा ने मोहर्रम के दौरान दरगाह परिसर में प्रतिदिन 8 बजे से शुरू होने वाली तकरीर को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तहसीलदार अजमेर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

मसूदा में 55 मिली मीटर वर्षा दर्ज
अजमेर, 27 अगस्त। जिले में मंगलवार प्रातः समाप्त हुए गत् 24 घण्टों में सर्वाधिक वर्षा मसूदा में 55 मिली मीटर दर्ज की गई। जबकि श्रीनगर में 6, गोविंदगढ़ में 3, नसीराबाद में 21, पीसांगन में 8, मांगलियावास में 15, बांदरसिंदरी में 16, अरांई में 21, ब्यावर में 27, ब्यावर सहायक अभियंता में 28, टाटगढ़ में 5, सरवाड़ में 10, सरवाड़ पुलिस थाना में 10, गोयला में 9, केकड़ी में 8, सांवर में 8, भिनाय में 3, बिजयनगर में 30 तथा नारायण सागर में 42 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अब तक 601.93 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।

खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान
मंगलवार को 8202 विधार्थियों को खसरा रूबेला का टीका लगाया
अजमेर, 27 अगस्त। खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के दौरान विद्यालयो में अध्ययनरत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों में खसरा-रूबेला टीका लगाये जाने के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के टीकाकर्मियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो 58 विद्यालयो के 8608 विद्यार्थीयों को खसरा रूबेला का टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के.के.सोनी ने बताया कि मंगलवार तक कुल 698641 बच्चों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिन बच्चो के खसरा-रूबेला का टीकाकरण किया गया उन्होने अन्य बच्चों को अपना टीकाकरण प्रमाण-पत्र दिखाते हुए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र कें विद्यालयों में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति के फलस्वरूप खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। डॉ रामस्वरूप किराड़िया उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अद्यिकारी(स्वा.) एवं डॉ रामलाल चौद्यरी जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अद्यिकारी, अजमेर एवं डॉ आर.सी यादव, नोडल अद्यिकारी खसरा-रूबेला ने विद्यालयों में टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया और साथ ही यूनीसेफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी जगह-जगह भ्रमण कर टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य संकुल भवन अजमेर मेें प्रतिदिन सांयकाल टीकाकरण की प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा एंव आगामी कार्य दिवस की कार्ययोजना के बारे में जिला अद्यिकारियों द्वारा बैठक कर चिकित्सा अद्यिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये जा रहे है।

राष्ट्रीय गुणी मिशन का पारम्परिक स्वास्थ सम्मेलन बुधवार को
अजमेर, 27 अगस्त। राष्ट्रीय गुणी मिशन द्वारा बुधवार 28 अगस्त को रैड क्रास सोसायटी जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के सामने पारम्परिक स्वास्थ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
मिशन की संयोजिका भंवर धाभाई ने बताया कि यह सम्मेलन प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगा। यह सम्मेलन अजमेर शहर में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें गुणियों द्वारा असाध्य बीमारियों जैसे गठिया, दमा, मधुमेह, पायल्स, चर्म रोग, पथरी, वात रोग, जोड़ों का दर्द आदि बीमारियों का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।

error: Content is protected !!