कल्पसूत्र को डोली में बिठाकर मुख्य मार्गो से होते हुए निकले

आज जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के चौथे दिन विश्व शांति के लिए क्रि मोहल्ले स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर से सभी समाज जन जुलूस के रूप में अपने प्रमुख ग्रंथ कल्पसूत्र को डोली में बिठाकर मुख्य मार्गो से होते हुए निकले… कल्पसूत्र जी के दर्शन मात्र से सभी जीवो को सुख शांति मिले इसी उद्देश्य से हर साल पर्यूषण पर्व जी के चौथे दिन इसी तरह का जुलूस निकाला जाता है… आज भी सभी समाज के पुरुष महिलाएं एवं बच्चे नाचते गाते शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकले… इस जुलूस में श्री राघवजी भाई अतुल शाह समीर शाह चंद्रेश सावला अतुल सावला जीतू भाई आदि शामिल थे

error: Content is protected !!