ब्यावर, 07 सितम्बर। ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले का शनिवार को उत्साह, उमंग व हर्षाेल्लास के साथ शुभारम्भ हुआ। मेले के शुभारम्भ कार्यक्रम के तहत तेजा मेला प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस मौके पर नगरपरिषद सभापति श्रीमती कमला दगदी, मेला संयोजक श्रीमती सम्पति बोहरा, आयुक्त नगर परिषद राजेन्द्र सिंह चांदावत व पार्षदगण आदि मौजूद हुए।
मेला संयोजक श्रीमती सम्पति बोहरा के अनुसार जन-जन की आस्था से जुड़े ब्यावर के सुप्रसिद्ध तेजा मेले का आज हर्षाेल्लास के साथ शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में आमजन, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस बल आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तेजा मेला प्रवेश कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व श्री वीर तेजाजी महाराज के तेजाचैक स्थित मंदिर में विधिवत् पूजा अर्चना कर मेले की सफलता एवं जन-जन की खुशहाली की कामना की गई। नगरपरिषद सभापति श्रीमती कमला दगदी ने तेजा मेला के शुभारम्भ के अवसर पर आमजन को बधाई देते हुए कहा कि जन-जन की आस्था व विश्वास से जुड़े श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले को सम्मिलित प्रयासों से सफल बनाया जाएगा।
तेजा मेला 2019 में रविवार तथा सोमवार को हांेगे ये कार्यक्रम
तेजा मेले में रविवार को प्रातः11.30 बजे सुभाष उद्यान में वाॅलीबाॅल एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोपहर को एक बजे झण्डेवालों का नारियल रस्म अदा होने के पश्चात् 2 बजे लोकनृत्य एंव किन्नर नृत्य का आयोजन रखा गया है। अपराह्न 3 बजे महिला रस्सा कस्सी प्रतियोगिता ओयोजित होगी। सायं 7 बजे राठी पेवेलियन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें जयपुर के किकंनी म्युजिकल ग्रुप द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार सोमवार 09 सितम्बर को सायं 5 बजे जलझूलनी एकादशी पर रेवाड़ी दर्शन किया जा सकता है। सायं 6 बजे म्हारो राजस्थान समृद्ध राजस्थान अभियान पर डाॅ. रश्मि अपने विचार व्यक्त करेंगी। इसके पश्चात् सायं 7 बजे दिल्ली की निजाम एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
पोषण माह का शुभारम्भ 9 को
ब्यावर, 07 सितम्बर। भारत सरकार द्वारा नाटापन, दुबलापन एवं कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु एवं गर्भवती एवं धात्राी महिलाएं तथा 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने के लिए 9 सितम्बर से पोषण माह का शुभारम्भ किया जाएगा।
पोषण माह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा राज्य, जिला, ब्लाॅक एवं ग्राम स्तर पर पोषण के प्रति आमजन एवं समूदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सितम्बर माह में ‘‘हर घर पोषण त्यौहार एवं चलो अपनाए पोषण व्यवहार’’ की थीम पर पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।