राजस्थान सरकार का स्वायत्तशासी संस्थान राजस्थान साहित्य अकादमी और अजमेर लेखिका मंच के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अजमेर लेखिका साहित्य सम्मेलन का अगले माह होना तय है
इस आयोजन में अकादमी द्वारा आर्थिक सहयोग एवं साहित्यिक सहयोग भी रखा जाएगा यह आयोजन यथा निर्णय दो दिवसीय होगा
शुभारंभ व समापन सत्र के अतिरिक्त सम्मेलन में 3 चर्चा सत्र रहेंगे
इसके साथ ही 3 पत्र वाचन भी किए जाएंगे आयोजन के आमंत्रण पत्र बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री में अकादमी का उल्लेख लेखिका मंच के साथ साथ रहेगा
लेखिका मंच की संयोजिका मधु खंडेलवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय साहित्य सम्मेलन में अकादमी सचिव व लेखिका मंच सम्मेलन के संयुक्त संयोजक रहेंगे
सम्मेलन में अकादमी की ओर से पर्यवेक्षक भी रहेंगे
संयोजिका खंडेलवाल के अनुसार सम्मेलन में हिंदुस्तान के विभिन्न शहरों से नामचीन साहित्यकार शिरकत करेंगे अजमेर लेखिका मंच के एंथम व प्रतिवेदन का विमोचन तथा विभिन्न सत्रों में ख्याति प्राप्त साहित्यकारों द्वारा चर्चा एव
कार्यशाला का आयोजन विस्तृत रूप से सम्मेलन में किया जाना है कार्यक्रम की वृहद स्तर पर तैयारियां वह कार्यक्रम की विभिन्न रूपरेखा बनाने के लिए कमेटियों के निर्माण का कार्य जारी है
कार्यक्रम में बाहर से आने वाले साहित्यकारों के रहने व भोजन की व्यवस्था भी सभी के लिए की जाएगी
अजमेर शहर के सभी प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं लेखन में व पढ़ने में रुचि रखने वाले सभी प्रबुद्ध व सुधी जन अजमेर लेखिका मंच एव राजस्थान साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे साहित्य सम्मेलन में सादर आमंत्रित किए जाते हैं
मधु खंडेलवाल संयोजिका अजमेर लेखिका मंच