स्वर्गीय शरद गोयल को किया याद

अजमेर 7 सितम्बर । भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा शाखा के संस्थापक स्वर्गीय शरद गोयल की स्मृति में भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा कोटडा स्थित अपनाघर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम गया जहाँ शाखा सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विद्यालय में रहने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात शाखा के सदस्यों ने संस्था की वार्डन सुनीता प्रजापत तथा व्यवस्थापक पवन कुमार को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया जिस पर उन्होंने संस्था के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे विद्यालय में आने वाले सभी शहर वासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा परिसर में भी प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करेंगे।
आज के कार्यक्रम में संदीप गोयल, विकास पालीवाल ,बंटी कच्छावा, कमल जैन, अविनाश अग्रवाल ,घनश्याम अग्रवाल ,रितेश गर्ग, अर्पिता गोयल, मोना गर्ग , तनु गोयल ,श्वेता अग्रवाल सहित शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!