विवेकानन्द केन्द्र का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण सत्र संपन्न
भारतीय जीवन बीमा निगम के बीमा सप्ताह के दौरान हुआ आयोजन
अजमेर ! भारतीय जीवन बीमा निगम के ध्येय वाक्य ‘योगक्षेमं वहाम्यम्’ योग को समाज के महत्वपूर्ण आधार के रूप में प्रस्तुत करता है। जिस प्रकार बीमा निगम लोगों के सुख दुख में सहभागी बनता है ठीक उसी प्रकार योग के द्वारा मनुष्य के चरित्र के विभिन्न आयाम यथा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक तथा आध्यामिक विकास के आधार पर दैहिक, दैविक एवं आध्यामिक दुःखों को समाप्त कर देता है। उक्त विचार विवेकानन्द केन्द्र की प्रान्त संगठक सुश्री प्रांजलि येरीकर ने भारतीय जीवन बीमा निगम के बीमा सप्ताह के दौरान चल रहे सात दिवसीय योग सत्र के समापन के अवसर पर व्यक्त किये। इस योग सत्र में केन्द्र के प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख डॉ0 स्वतन्त्र शर्मा, युवा प्रमुख अंकुर प्रजापति तथा जीवनव्रती कार्यकर्ता मनीषा दीदी ने योग का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
मण्डल कार्यालय के वरिष्ठ मण्डल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चपलोत ने इस योग प्रशिक्षण सत्र को अत्यंत लाभकारी बताया तथा इसे जीवन में अपनाने पर बल दिया। समापन सत्र में मोहनलाल मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अंत में जे पी शारदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
(भारत भार्गव)
प्रचार प्रमुख
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी
शाखा अजमेर