ब्यावर। आश्विन मास पितृपक्ष में मोक्षनगरी बोधगया की धार्मिक यात्रा के लिए भक्तों ने शनिवार को दादीधाम से प्रस्थान किया। संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि पं. रविशंकर शास्त्री के सानिध्य में बिहार राज्य की दस दिवसीय यात्रा होगी। पं.शास्त्री बोधगया में श्रीमद भागवत कथा करेंगे। विश्व प्रसिद्ध नालन्दा विश्वविद्यालय, विश्व शांति स्तूप, महाबोधि मंदिर, वेणु वन, बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर, सिख गुरु गोविंद सिंह जन्मस्थल पटना साहिब गुरुद्वारा व अन्य कई धार्मिक व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे। यात्रा में पं.ज्योतिस्वरूप शर्मा, राधेलाल गोयल, शांति शर्मा, केदार गर्ग, कांतिलाल डाणी, चेतन गर्ग, विनोद जैन, विष्णु गोयल, मनीष शर्मा, रामरतन सहित 75 सदस्य शामिल हैं।
