अग्र-हुंकार 2019 वाहन रैली 24 सितम्बर को

अजमेर 14 सितंबर। अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान् 108 श्री महाराजा अग्रसेन जी महाराज की 5143 वीं जयन्ति पर होने वाले नौ दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 24 सितम्बर को विशाल वाहन रैली के साथ होगा। रैली की तैयारियों को लेकर अग्रवाल बंधुओं की एक सभा का आयोजन आज महाराज अग्रसेन स्कूल अजमेर के प्रागण में किया गया। आज की सभा में रैली को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से विचार विमर्श किया गया साथ ही सभी से सुझाव मांगे गये और रैली में अधिक से अधिक लोगों को जोडने की रणनिती बनायी गयी।
रैली में 1111 वाहन होंगे शामिल
वाहन रैली संयोजक मनीष गोयल एवम सुनील गोयल ने बताया कि मुख्य संयोजक सतीश बंसल एवम अशोक पंसारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दिनाँक 21 सितम्बर से शुरू होने जा रहे श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव 2019 की कड़ी में दिनाँक 24 सितम्बर को एक विशाल वाहन रैली का आजोयन किया जाएगा। इस वाहन रैली को अग्र-हुंकार 2019 का नाम दिया गया है।
आज की सभा में अग्रवाल समाज अजमेर के विभिन्न संस्थाओं, धड़ों,प्रतिष्ठानों से जुड़े समाज के लोगों ने भाग लिया और रैली को सफल बनाने का प्रण लिया। साथ ही अग्रवाल समाज की विभिन्न महिला मंडलों एवं महिला संस्थाओं की सदस्याओं ने भी रैली को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता निभाने के लिए बैठक में भाग लिया।
महिलाएं भी लेंगी भाग
गौरतलब है कि चूंकि आज देश में महिलाओं की सहभागिता प्रत्येक क्षेत्र में समाज निभाई जा रही है इसी बात को ध्यान रखते हुए सर्व सम्मती से अग्र-हुंकार रैली में महिलाओं को भी शामिल करने की घोषणा की गयी। अजमेर शहर में अग्रवाल समाज की पिछली वाहन रैली में भी महिलाओं ने भाग लिया था।
अग्रसेन भगवन के उपदेशों का देंगे सन्देश
अग्रवाल समाज अजमेर के लोग जय अग्रोहा जय अग्रसेन के नारे के साथ समाज को अग्रसेन महाराज के द्वारा दिये गये एक रुपया एक ईंठ जैसे समाज को एक करने के उपदेशों के सन्देश देते नजर आयेंगे।
आज की बैठक में गोपाल गोयल, डा विष्णु चौधरी, शिव शंकर फतेहपुरिया, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुनील गोयल, विष्णु मंगल, जय गोयल, तनुज गोयल, देवेन्द्र गुप्ता,अजय अग्रवाल, वर्षा फतेहपुरिया, राधिका अग्रवाल, साकेत बंसल, नितेश बिंदल, अनिल बाड़मेर वाला आदि समाज के गणमान्य जन मौजूद थे।

मनीष गोयल 9928086468
सतीश बंसल 9414002423

error: Content is protected !!