महात्मा गांधी नरेगा योजना के निदेशक ने किया जिले का दौरा

जवाजा के शाहपुरा में देखे विकास कार्य

अजमेर, 24 दिसम्बर। महात्मा गांधी नरेगा योजना के भारत सरकार के निदेशक श्री आर.पी.सिंह ने मंगलवार को जिले के जवाज ब्लॉक की शाहपुरा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का अवलोकन किया।

जल शक्ति अभियान के जवाजा ब्लॉक प्रभारी श्री शलभ टण्डन ने बताया कि पंचायत समिति जवाजा के शाहपुरा ग्राम में महात्मा गांधी नरेगा योजना भारत सरकार के डायरेक्टर आरपी सिंह जी ने शक्ति अभियान के अंर्तगत कराए गए कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने चरागाह विकास कार्य शाहपुरा में हो रहे नवाचारों को देखा। साथ ही जल संचय के क्षेत्र में कराए जा रहे हैं बायो मेडिकल वेस्ट दो बूंद बूंद सिंचाई में किए जा रहे नवाचार को अवलोकन किया। चारागाह विकास कार्य में धामण घास के बीजों का संग्रहण एवं उसकी कटाई के उपरांत ग्राम पंचायत को संभावित 10 से 15 हजार की निजी आय देखकर कार्यों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि श्री सिंह ने जल संचय के क्षेत्र में एमपीटी एवं पीटी एवं स्टैर्गड ट्रंचेेज के कार्यों का अवलोकन किया। अभियान के तहत किए गए कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की। पंचायत अतीत मंड के सरपंच श्री रतन सिंह ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप गर्ग एवं कनिष्ठ लिपिक नंदकिशोर के साथ नरेगा श्रमिकों ने मूल सिंह मेट के नेतृत्व में आईएएस अफसर का स्वागत किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी जवाजा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता श्री कबीर अख्तर, पीसांगन पंचायत समिति के सहायक अभियंता श्री रविंद्र जोधावत, कनिष्ठ तकनीकी सहायक श्री राजेंद्र, सहायक अभियंता श्री शशि तवर एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!