अजमेर मंडल पर आदर्शनगर- डेट के बीच विद्युतीकृत मार्ग पर दौड़ी पहली मालगाड़ी

मालगाड़ी का ट्रायल रन हुआ, विद्युतीकृत रेलमार्ग की औपचारिक शुरुआत
अजमेर -उदयपुर रेलमार्ग के विद्युतीकरण के अन्तर्गत अजमेर –चित्तौड़गढ़ खंड पर आदर्शनगर से डेट स्टेशनों के बीच विद्युतीकृत रेल मार्ग पर पहली मालगाड़ी का ट्रायल रन हुआ। आज दिनांक 01.02.20 को 167 किलोमीटर लंबे डेट-आदर्शनगर खंड के विद्युतीकृत रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजिनयुक्त मालगाड़ी को मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका ने इसे अजमेर मंडल के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर श्री पंकज मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक श्री जसराम मीणा सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है कि 320.18 करोड़ रूपये की लागत से 294.50 किलोमीटर लंबे अजमेर – उदयपुर विद्युतीकृत रेल मार्ग पर शीघ्र ही विद्युत इंजिनयुक्त ट्रेनों का संचालन होगा। मंडल के अजमेर -पालनपुर खंड पर भी विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है।
इस रेलमार्ग के विद्युतिकरण के फलस्वरूप डिजल इंजन नहीं होने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी, रेलवे के परिचालन अनुपात में सुधार होगा और ऊर्जा संरक्षण होगा ।

वरिष्ठ जनसम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!