आज दिनांक 01 फरवरी 2020 – केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीय सीतारमण द्वारा आज पेष किये गये बजट की अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस कढ़ी निन्दा करती है व इस आम जनता के साथ कुठाराघात करने वाला बजट बताया है।
अध्यक्ष सबा खान ने एक बयान जारी कर बताया कि बजट पेष होने से पहले घरेलू महिलायें जो कामकाजी महिलाएं व जो भी अपने अपने छोटे मोटे उद्योग चलाने वाली महिलाऐं है वह बहुत आषा व उम्मीद के साथ टीवी के आगे बैठी थी कि शायद एक महिला वित्त मंत्री होने के नाते जो बजट का पिटारा खुलेगा वह महिलाओं की आंकाक्षाओं के अनुरूप खरा उतरेगा लेकिन अफसोस की बात हर बार की तरह सिर्फ अपने बजट भाषण में मोदी की तारीफ और अपनी तारीफ के अलावा उन्होने कुछ नहीं किया, सिर्फ यह कहकर कि महिलाओं पर राजनीति नहीं की जाये यह कहकर पल्ला झाड़ देना वित्त मंत्री को शोभा नहीं देता है। पेष किये बजट में ना महिलाओं के सुरक्षा की बात की गई है ना ही पिछले बजट में जो निर्भया के लिए जो करोड़ो का बजट था उसमें से सिर्फ 10 प्रतिषत यूज हुआ है, ना ही महिलाओं के लिए व युवाओं के लिए कोई रोजगार उपलब्ध किए गए है सिर्फ और सिर्फ बाते की गई है जिसे अगले बजट तक लोग देख देख कर खुष होते रहेगे। धरातल की जमीन पर कुछ भी तो सत्यता नजर नहीं आती, इस बजट में झूठे झूठे वादो वादो की झूठी सरकार यह साबित कर दिया है हमारे वित्त मंत्री जी ने। महिला कांग्रेस ने अपने बयान में कहा है कि मोदी सरकार नींद से जागे और महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए रोजगार देन की बात की है उनको उद्योग में अवसर प्रदान करने की बात कह षिक्षा पर जोर दे मगर अफसोस ऐसा कुछ होता दिखाई देता नहीं है। इसी को लेकर महिला कांग्रेस ने उक्त बजट की घोर निंदा करते हुए इसे महिलाओं व आम जनता के साथ कुठाराघात बताया है।