इंडियन ट्रेलब्लज़ेर ने सेक्सेस पार्टी में लॉन्च किया अपना क्लब

जयपुर। इंडियन ट्रेलब्लज़ेर के मिस एवं मिसेज इंडिया पसिफ़िक की सेक्सेस पार्टी धमाकेदार गणतंत्र दिवस थीम्म पर एम् आई रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई।
आयोजक डॉ. नीरज माथुर के अनुसार पार्टी में इंडियन ट्रेलब्लज़ेर के सभी प्रतिभागियों के साथ कुछ आमंत्रित मेहमान भी उपस्थित थे जो सभी भारतीय झंडे की कलर थिम्म की ड्रेस में थे।
पार्टी में सेलिब्रटी अकबर खान, ऐक्ट्रेस प्रिया राजपूत ने भी शिरकत की साथ ही सभी को अपने डांस से रिझाया।
इस अवसर पर एक रेंडम कैटवाक मिस कैटेगरी में हुआ जिसका परीणाम आगामी पार्टी में घोषित किया जायेगा जबकी मिसेज कैटेगरी में श्रीमती कमल शर्मा ने जीता साथ ही दो टीम सदस्य ज्योति शर्मा व रिंकी सैनी को भी ताज पहना स्मानीत किया गया।
इस पार्टी में इंडियन ट्रेलब्लज़ेर वीमेन क्लब की भी लॉन्चिंग हुई जिसमें की अधिकतर महिलाओ ने अपनी जोइनिंग ली।

error: Content is protected !!