*किशनगढ*। इन दिनों शहर में पड रही तेज ठंड का परिणाम *चोरों की पौ बारह पच्चीस* हो रही है।क्योंकि उनके लिए पापी पेट का सवाल है।बेचारों के लिए अभी धंधे का सीजन चल रहा है।वहीं दूसरी ओर शहर की पुलिस तेज ठंड का लाभ उठाते सोई पडी है।क्योंकि उनकी तनख्वाह तकिये के नीचे पडी है।उनके लिए कोई सीजन नहीं..पूरे बरस ही लक्ष्मी बरसती है।जो आया..दे के जायेगा…जो नहीं आया वो अपना क्या लेकर जायेगा।चोर और पुलिस की इस रस्साकस्सी में जिसके यहां चोरी हुई उसका तो माल और माजना दोनों गया।दिलचस्प बात कि चोरों के हौंसले देखिये…कभी डिप्टी अॉफिस की नाक नीचे तो कभी विधायक की आंख की सीध में।ऐसे वाकयातों का घटित होना शहर की पुलिस के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है।अब क्या यही बचा कि शहरवासी जागते रहे और उस हलके की पुलिस सोती रहे।यदि ऐसा होना है तो यह पुलिस प्रशासन पर गहरा तमाचा है।
एक लम्बे समय से समूचे शहर में यत्र तत्र चोरी की सघन वारदातें घटित हो रही हैं।चोरी की क ई घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज होती है तो क ईयों की नहीं होती,क्योंकि पुलिस की निष्क्रियता से अब सभी वाकिफ होने लगे हैं।चौरी की घटना से पीडित लोगों का साफतौर पर कहना है कि ..’पुलिस को सूचना क्या देना साहब,पलिस करती धरती कुछ नहीं सिवा थाना के चक्कर लगवाने के’। *पुलिस से इतना मायूस हो गया है शहरवासी*। कारण 💯✔सच है कि किशनगढ पुलिस ने रोजाना घटित हो रही चोरियों में से अभी तक एक का भी राज नहीं खोला है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस से थोडा अलग हटकर बात करें तो शहर की होमगार्ड व्यवस्था पर नजर जाती है।वहां भी ढिलाई के चलते बंटाधार हो रहा है।शहरवासियों का मानना है कि होमगार्ड की ओर से भी रात्री गश्त के इंतजामात सुस्त हैं।इन तमाम व्यवस्थाओं की जब पोल चौडे आती है तो पुलिस और होमगार्ड विभाग अपने पास कर्मचारियों की कमी का रोना रोते नजर आते हैं।जबकि वर्तमान में ऐसी कोई दुविधा दोनों ही महकमों के पास नहीं है।पूरा शहर विभिन्न थाना हलकों में बंटा हुआ है और वहां पर्याप्त स्टॉफ भी मौजूद है।वहीं दूसरी ओर उपखण्ड में दो दो पुलिस उप अधीक्षक तैनात हैं।ऐसे में उक्त प्रकार से चोरी व अन्य अपधारिक गतिविधियों में हो रहा निरन्तर इजाफा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवालिया ❓निशान है।
*बहरहाल* ऐसे में यही कहते बनता है कि *शहरवासी अपने जान माल की खुद ही हिफाजत करना सीख ले….शहर की पुलिस कुम्भकर्णी नींद में सो रही है।*
*_सर्वेश्वर शर्मा*
*संपादक*..कुछ अलग
*अध्यक्ष* ..मार्बल सिटी प्रेस क्लब,किशनगढ
*मो.9352489097