बरौनी-अजमेर-बरौनी (01 ट्रिप) उर्स किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 808 वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु बरौनी-अजमेर-बरौनी (01 ट्रिप) उर्स स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 05285, बरौनी-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 24.02.20 को बरौनी से 06.30 बजे रवाना होकर दिनांक 25.02.20 को 17.15 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05286, अजमेर-बरौनी उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 03.03.20 को अजमेर से 07.30 बजे रवाना होकर दिनांक 04.03.20 को 16.00 बजे बरौनी पहुॅचेगी। इस गाडी में 03 वातानुकूलित चेयरकार, 14 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बें होगें।
यह उर्स स्पेशल रेल सेवा मार्ग के समस्तीपुर, मुजफ्फ्रपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, फेफिना, रसारा, इन्द्रा, माऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ, सराईमीर, खोरसाना रोड, शाहगंज, फैजाबाद,बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूण्डला, आगरा फोर्ट, बयाना,गंगागपुर सिटी,सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ तथा मदार जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ग्वालियर-अहमदाबाद व अहमदाबाद-आगरा कैंट रेलसेवा का पुनः संचालन
रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-मारवाड़ रेलखण्ड पर दिनांक 11.02.20 से 25.02.20 तक बांगड़ग्राम-सेंदड़ा स्टेशनों के मध्य व जयपुर मण्डल के बांदीकुई-ढिगावडा स्टेशनों के मध्य दिनांक 11.02.20 से 27.02.20 तक दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टर लॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण ग्वालियर-अहमदाबाद व अहमदाबाद-आगरा कैंट रेलसेवा को आंशिक रद्द किया गया था, जिसे अब पुनः संचालित किया जा रहा है।

निम्न रेलसेवायें पुनः संचालित रहेगी :-\
1. गाडी संख्या 22547 ग्वालियर -अहमदाबाद, पुनः संचालन की दिनांक 22.02.20
2. गाडी संख्या 12548 अहमदाबाद-आगरा कैंट, पुनः संचालन की दिनांक 23.02.20

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!