अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मान

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन (राजस्थान) के प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल (किद्वारा) के मुख्य नेतृत्व में आयोजित प्रदेश स्तरीय “अग्र-स्नेह मिला” समारोह में संगठन की अजमेर इकाई का सम्मान किया गया।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अध्यक्ष मनीष गोयल एवं मुख्य शाखा के महासचिव एस एन मोदी ने बताया की अजमेर से संगठन के संरक्षक चाँद करण अग्रवाल के नेतृत्व में अजमेर इकाई ने समारोह में भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य तकनीकी चिकित्सा मंत्री सुभाष गर्ग एवं अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चैयरमेन प्रदीप मित्तल द्वारा संगठन की अजमेर इकाई के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चैयरमेन प्रदीप मित्तल ने अजमेर इकाई का सम्मान करते हुए मंच से कहा की संगठन की अजमेर इकाई पुरे राजस्थान में सबसे ज्यादा सक्रिय है एवं पुरे वर्ष समाज एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को करने में सदैव अग्रणी रहती है।

समारोह में “अग्रवाल बन्धु” के नाम से एक एप लांच किया गया जिससे अग्रवाल समाज के युवाओं को रोजगार मुहैया कराये जायेगे एवं वैवाहिक बायोड़ाटा उपलब्ध होगें।

समारोह में अजमेर जिले से शामिल प्रतिनिधिमंडल में जिला संरक्षक चांद करण अग्रवाल, जिला सचिव सूरज नारायण मोदी, ललित डीडवानिया, संदीप बंसल, युवा संदीप गोयल, सुरेश अग्रवाल, रामरिछपाल अग्रवाल, गिरराज अग्रवाल, दीपक बंसल, रवि ऐरन सहित अन्य अनेक संगठन सदस्यों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!