कंवल प्रकाश अध्यक्ष व हरी चन्दनानी महामंत्री मनोनीत

भम्भाणी
चन्दनानी
किशनानी
अजमेर। 01 मार्च सिन्धी समाज महासमिति की चुनावी बैठक गुरूबख्श मीरानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 3 वर्षों के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद हेतु कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री हरी चन्दनानी व कोषाध्यक्ष ईसर भम्भाणी को जिम्मेदारी दी गई। महासमिति के चार उपाध्यक्ष राधाकिशन आहुजा, अजीत पमनानी, दीपक साधवाणी, दिलीप भूराणी, 3 मंत्री हरीश केवलरमाणी, उत्तम गुरबक्षाणी, राजकुमार तुलस्यिाणी, सहकोषाध्यक्ष नरेश बागाणी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य गिरधर तेजवाणी, मनोहर खबराणी, कमल लालवाणी, श्याम रीझवाणी, बलराम हरलाणी, दिलीप थदाणी, प्रकाश हिंगोराणी व भवानी शंकर थदाणी को मनोनीत किया गया है। महामंत्री हरी चन्दनानी ने बताया कि वर्ष 2014 में संस्था को पंजीकृत करवाकर निरंतर समाज के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में सहयोग किया जा रहा है।

error: Content is protected !!