खेलों के लिए गली मोहल्ले से निकलकर शहरवासियों को एक नई सौगात-अनिता भदेल

युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा-भंवर सिंह पलाडा
अजमेर। 01 मार्च आज के दैनिक जीवन बहुत व्यस्थ व तनावग्रस्त की वजह से बिमारीयों से ग्रस्त हो रहा है व शहरों में ही खेलों के मैदान खत्म कम हो रहे है। गली-मोहल्लों से बाहर निकलकर क्रिकेट, फुटबाल, कब्बडी, सतोलिया, गिल्ली डण्डा व अन्य पारम्परीक खेलों को खेलने के लिए स्ट्राईक द टर्फ के तीन युवाओं ने यह शहर को एक नई शैली जीने को दी है। इसे शहरवासियों को आनन्द उठाना चाहिए। यह विचार पूर्व महिला बाल विकास मंत्री व विधायक अनिता भदेल ने आज स्ट्राईक द टर्फ की विजिट पर दिए।
इस अवसर पर कब्बडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा नेता भंवरसिंह पलाडा ने भी स्ट्राईक द टर्फ का निरक्षण किया और कहां की युवाओं के लिए एक नया मैदान उपलब्ध होगा। जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा।
ः बाॅक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का पहला चरण मैच पूर्ण सोमवार से होंगे दूसरे चरण के मैच
डायरेक्टर अर्पित सुराणा ने बताया कि स्ट्राइक द टर्फ पंचशील नगर स्थित रिलायंस मार्केट के पासद्वारा 32 टीमों का बाॅक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। यह मैच प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक व सायं फ्लड लाईट में सायं 5 से रात्री 12 बजे तक दूधियां रोशनी में जारी है। आज के मुकाबलों में 16 मैचों में 16 टीमे दुसरे चरण में पहुंच गई है। जिसमें मुख्य टीम फिटनेस मंत्रा, पुष्कर पैन्थर, पिच पुनर्स बीसीए, सेवन वाॅल्स, स्पार्थन, टीम रूट क्रिकेट एकेडमी, टीम स्वामी ग्रुप, राजपुताना ग्रुप, बीसीए टाईगर, अजमेर पेन्थर व अन्य टीमें पहुंची। दूसरे चरण का मुकाबला सोमवार को होगा। जो 3 मार्च को क्वार्टर फाइनल व 4 मार्च को सेमीफाइनल, 5 मार्च को फाईनल खेला जायेगा। तक चलेंगे। फाईनल में पहुंचने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कारों के साथ साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किए जायेगे।

error: Content is protected !!