भयावह कोरोना से बचने के लिए स्कूलों में अवकाश की मांग

अजमेर 06/03/2020, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने जिला कलेक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा से भयावह व लाइलाज कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सभी प्राथमिक सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में 15 दिनों का अवकाश घोषित करने की मांग की है क्योंकि बचाव ही इस रोग का उपचार है । इसके अतिरिक्त मौसम में ठंडक व नमी वापस होने से भी कोरोना वायरस फैलने का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है ऐसे में छोटे बच्चों के स्कूल जाने से उनमें यह संक्रमण जल्दी प्रवेश करने का खतरा भांपते हुए समय रहते अजमेर जिले के सभी प्राथमिक सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में आगामी 15 दिवस तक का अवकाश घोषित करने व जिन स्कूलों में वार्षिक परीक्षायें चल रही है उसे भी अगले आदेशों तक स्थगित करने की मांग की है। चूँकि अजमेर जिला धार्मिक दृष्टि से भी विश्व-विख्यात है और ऐसे में यहाँ विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है उससे भी कोरोना को फैलने की आशंका को नजरंदाज नहीं करते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाना वांछित है । गौरतलब है कि दिल्ली में दिल्ली सरकार ने भी आज से 31 मार्च तक प्राथमिक स्कूलों का अवकाश घोषित किया है ।दोनों नेताओं ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जो उपाय बताए जा रहे हैं उन पर अमल करें ।
अवकाश घोषित करने की मांग करने वालों में करने वालों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, विजयश्री, राजकुमार गर्ग, शैलेश गुप्ता, मनीष सेन, नीरू दोसाया, शरद कपूर, जुल्फिकार चिश्ती, मो. हनीफ अंसारी, तनुज जैन, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी आदि हैं ।

सीए विकास अग्रवाल
अध्यक्ष कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ
अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी

error: Content is protected !!