अजमेर, 6 मार्च()। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मित्तल हाॅसिपटल एंड रिसर्च सेंटर तथा इनरव्हील क्लब, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 7 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे तक महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के सभागार में होने वाली इस कार्यशाला में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीतम कोठारी महिलाओं में होने वाले सामान्य रोग, तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ अर्पित जैन महिलाओं में होने वाले कैंसर रोग संबंधित जानकारी एवं बचाव विषय पर विचार रखेंगे। कार्यशाला में डायटीशियन द्वारा उपस्थित महिलाओं को बढ़ती उम्र में सेहतमंद बने रहने के लिए जरूरी टिप्स भी प्रदान किए जाएंगे।
निदेशक मनोज मित्तल ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांचों के लिए मित्तल हाॅस्पिटल में 8 से 18 मार्च तक वूमन वेलनेस पैकेज़ को विशेष रियायती दरों पर जारी किया गया है।