आज एक पहल सेवा की ओर (सामाजिक संस्था) द्वारा पंचशील नगर के पास पृथ्वी राज नगर योजना के अंदर अर्स्थाई निवास कर रहे मध्यप्रदेश के करीब 100 मजदुरों को और उनके परिवारों को शर्ट पेंट लेडीज सूट साड़ी और बच्चों को नई जैकेट प्रदान किये गए। जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये। ज्ञात रहे एक पहल सेवा संस्थान करीब 6 साल से वस्त्र बैंक से सेवा करती आ रही है। आज इस सेवा में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग आलोक जी अंश गर्ग मदन जी भरत कुमार जी और अन्य लोग उपस्थित थे।
