ईस्टर Part 1

dr. j k garg
ईसाई धर्म की मायताओं के मुताबिक गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह को जब सूली पर लटका दिया गया था | तब प्रभु यीशु मसीह मात्र तीन दिन बाद पुनर्जीवित हो उठे थे। इसी दिन को ईसाई समुदाय दुनियाभर में ईस्टर दिवस के रूप में मनाते हैं। ईस्टर साधारणतया संडे यानि रविवार के दिन ही मनाया जाता है। इस वर्ष ईस्टर 12 अप्रेल 2020 रविवार को मनाया जायगा |

ईसाई धर्म को मानने वालों के लिये ईस्टर अत्याधिक महत्त्वपूर्ण और पवित्र दिन होता है। ईस्टर का पर्व कभी भी साल के किसी निश्चित दिन को नहीं मनाया जाता बल्कि इसकी तारीख हर साल साधारणतया बदलती रहती है। वैसे ईस्टर आमतौर पर मार्च और अप्रैल महीने के बीच में ही मनाया जाता है। इस वर्ष ईस्टर रविवार 21 अप्रैल 2019 को मनाया जाएगा।
ईस्टर काल 40 दिनों तक मनाया जाता है, इस दौरान सभी ईसाई उपवास, प्रार्थना और प्रायश्चित करते हैं। ईस्टर काल के मुताबिक ईस्टर से पहले वाले शुक्रवार को गुडफ्राइडे मनाया जाता है। गुडफ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। ईस्टर से पहले आने वाले सप्ताह को पवित्र सप्ताह कहा जाता है।

संकलनकर्ता एवं प्रस्तुतिकरण—–डा.जे. के.गर्ग

error: Content is protected !!