भीलवाड़ा-
भीलवाड़ा जिले के मोतीबोर का खेड़ा में स्थित श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान में अब अपने क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के लोकडाउन पास के आधार पर केंसर सहित अन्य रोगों से संबंधित रोगियों को दवाईयों देने का कार्य प्रांरभ कर दिया है।
आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि लंबे समय से चल रहे लोकडाउन के कारण अब रोगियों को हो रही परेशानी के चलते इस आशय का निर्णय लिया है कि अपने क्षेत्र के मजिस्ट्रेट का लोकडाउन या कफ्र्यू पास लाने पर रोगी को केंसर सहित सभी प्रकार के रोगों से उपचार के लिए दवा उपलब्ध करायी जायेगी। दवा लेने के लिए आश्रम में केवल पास वाला एक व्यक्ति ही पहुंचे। इसके लिए आश्रम में प्रोपर सेनेटाईजेशन व सोशल डिस्टेसिंग की व्यवस्था की गई है।
आश्रम संस्थापक चोधरी ने कहा कि सामान्य रोगी आने के बजाय गंभीर किस्म के रोगी ही दवा की आवश्यकता होने पर पास लेकर पहुंचे। बिना पास चेक पोस्ट से ही वापस भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि देश भर से रोगियों की मांग के आधार पर पास लेकर आने वालों को ही आश्रम में दवा देने का निर्णय किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आश्रम से किसी भी रोगी को कभी भी कोई दवा कुरीयर से नहीं भेजी जाती है तथा ना ही इस प्रकार की कोई व्यवस्था की गई है। आश्रम पहुंचने वाला व्यक्ति ही दवा ले सकता है, इसके लिए उसे पास लेकर पहुंचना होगा। केंद्र सरकार की एडवाईजरी के आधार पर जब तक लोक डाउन समाप्त नहीं हो जाता है तब तक यही व्यवस्था चलेगी। इसके बाद नये निर्देशों के अनुसार आश्रम में व्यवस्थाएं की जायेगी।
हंसराज चोधरी
संस्थापक अध्यक्ष
श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान
मोतीबोर का खेड़ा, रायला भीलवाड़ा
श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान