दुनिया का सबसे खतरनाक गेम, ड्वेन जॉन्‍सन अभिनीत ‘जुमांजी : द नेक्‍स्‍ट लेवल’ का अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

मुंबई, 4 मई, 2020 : अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज मशहूर ऐडवेंचर कॉमेडी फ्रेंचाइजी, ‘जुमांजी: द नेक्‍स्‍ट लेवल’ के एक्‍सक्‍लूसिव इंडिया प्रीमियर की घोषणा की। जेक कैसडेन द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म ‘जुमांजी : वेलकम द जंगल’ में रोमांचक सफर के तीन साल बाद आई है। इस फिल्‍म में दर्शकों ने देखा था कि रोमांच को पसंद करने वाले टीनेजर्स का उनका पसंदीदा ग्रुप, एक पुराने दोस्‍त और दो अन्‍य अनजान लोग जुमांजी में फंस जाते हैं। इस फिल्‍म में कई सितारे मौजूद हैं, जैसे कि ड्वेन जॉन्‍सन, जैक ब्‍लैक, कैरेन गिलेन, केविन हार्ट, एक्‍वॉफिना और निक जोनस व अन्‍य। भारत में प्राइम मेंबर्स 10 मई 2020 से फैंटेसी ऐडवेंचर फिल्‍म ‘जुमांजी : द नेक्‍स्‍ट लेवल’ का आनंद उठा सकते हैं।

सारांश
गैंग की वापसी हो चुकी है, लेकिन गेम बदल गया है। वे जब किसी अपने को बचाने के लिये जुमांजी लौटते हैं, तो उन्‍हें पता चलता है कि वहां पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा उन्‍होंने सोचा था। खिलाडि़यों को अब दुनिया के सबसे खतरनाक गेम से बचने के लिये अनजानी और अनदेखी चीजों का सामना करना पड़ेगा, जिनमें शुष्‍क रेगिस्‍तानों से लेकर बर्फीले पहाड़ तक शामिल हैं।
‘जुमांजी: द नेक्‍स्‍ट लेवल’ प्राइम वीडियो कैटलॉग में हॉलीवुड और बॉलीवुड के हजारों टीवी शोज़ और फिल्‍मों के साथ शामिल होगी। इसमें भारत में प्रोड्यूस की गयी अमेज़न ओरिजनल सीरीज, जैसे ‘द फैमिली मैन’, ‘मिर्जापुर’, ‘इनसाइड एज़’ और ‘मेड इन हेवन’ और पुरस्‍कार प्राप्‍त तथा समीक्षकों द्वारा सराही गयी अमेज़न ओरिजनल सीरीज ‘टॉम क्‍लेंसीज़ जैक रेयान’, ‘द बॉयज़’, ‘हंटर्स’, ‘फ्लीबैग’ और ‘द मार्वल्‍स मिसेज मैसल’ जैसी सभी सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्‍ध होंगी। ये सारी सीरीज अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिये बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के उपलब्‍ध होंगी। इस सर्विस में शामिल टाइटल्‍स हिन्‍दी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़, मलयालम, पंजाबी तथा बंगाली में होंगे।
प्राइम मेंबर्स ‘जुमांजी: द नेक्‍स्‍ट लेवल’ को कहीं भी, किसी भी समय स्‍मार्ट टीवी, मोबाइल डिवाइस, फायर टीवी, फायर टीवी स्टिक, फायर टैबलेट्स, एप्‍पल टीवी आदि के लिये प्राइम वीडियो एप्‍प पर देख सकते हैं। प्राइम वीडियो एप्‍प में, प्राइम मेंबर्स अपने मोबाइल डिवाइसेस और टैबलेट्स पर डाउनलोड कर सकते हैं। और कहीं भी बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के ऑफलाइन देख सकते हैं। प्राइम वीडियो भारत में प्राइम मेंबर्स को बिना अतिरिक्‍त शुल्‍क के सिर्फ 999 रुपये के वार्षिक शुल्‍क या 129 रुपये के मासिक शुल्‍क पर उपलब्‍ध होंगे। नये ग्राहक इसके बारे में www.amazon.in/prime पर और अधिक जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं और 30 दिन के ट्रायल के लिये सब्‍सक्राइब कर सकते हैं।

error: Content is protected !!