राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व मानव अधिकार के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, शमशुद्दीन,अतुल अग्रवाल, हेमराज, खारोलिया, वासुदेव चंदवानी, लेखराज बच्चानी, पीयूष सुराणा, राज मावर,कुलदीप टाक,दिलीप समतानी, इफ्तिखार सिद्क्की, आदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री (गृह मंत्री) अशोक गहलोत को मेल से व ट्वीट द्वारा निवेदन किया है कि राजस्थान पुलिस कर्मियों द्वारा 6 दिन में चार आत्महत्या जांबाज पुलिस के सिपाही किन कारणों से कर रहे हैं, इनकी न्यायिक जांच कराई जाए।
गुप्ता व गंगवाल ने अपने साथियों के साथ इन जाबांज पुलिस कर्मियों के आकस्मिक मौत(आत्महत्या) को गले लगाने पर अपनी श्रधांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रधांजलि दी।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि पुलिस व जनता के बीच में दोस्ताना संबंध बने पुलिसकर्मियों के कार्यों के घंटों में कमी की जाए। उन्हें उनके परिजनों के साथ रहने का समय दिया जाए। शैलेश गुप्ता ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि आए दिन पुलिस कर्मियों द्वारा आत्महत्या की खबरें सुनने में आ रही है। पुलिसकर्मी ना जाने कौन से दबाव में ऐसा कदम उठा रहे हैं जिससे उनके परिजनों पर भारी दुख का पहाड़ टूट पड़ रहा है। आदरणीय मुख्यमंत्री जी एक कमेटी का गठन करें, जिसमें पुलिस जनता के बीच में दोस्ताना संबंध बन सके और वह इस डिप्रेशन से निकल सकें।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में पुलिसकर्मियों ने कोरोना योद्धा के रूप में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर के पूरे देश की व्यवस्था संभाली कई पुलिस कर्मियों का सम्मान होना चाहिये
शैलेश गुप्ता।