कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, शमसुद्दीन, महेंद्र कटारिया,हेमराज खारोलिया, पीयूष सुराणा,अतुल अग्रवाल, राज मावर, सुरेश राठौड़ किशन चौहान,आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से कोरोना महामारी। के भीषण प्रकोप को देखते हुए राजस्थान प्रदेश में संपूर्ण 7 दिन का लॉक डाउन लगाने की मांग की है। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि अजमेर शहर में रोजाना सवा सौ कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। यह आंकड़ा रात दिन बढ़ता जा रहा है। अजमेर शहर का ऐसा कोई फिक्र नहीं है जहां पर कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। जगह जगहआम जनता की भीड़ लगी हुई है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा है। खुलेआम खाद्य सामग्री बिक रही है। ऐसे में सरकार से निवेदन है कि इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय लॉक डाउन है जिसे शीघ्र अति शीघ्र लगाया जाए। और आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा की जाए।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि मार्च में जब लॉकडाउन फर्स्ट लगा था तो पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही सख्ती की गई थी। आज वह सख्ती कहीं पर भी दिखाई नहीं देती है। साथ उस समय नगर निगम द्वारा हर गली मोहल्ले में सैनिटाइजर किया गया था। अब वह भी नहीं किया जा रहा! ऐसे में इस और कठोर कार्रवाई करते हुए लॉकडाउन लगाया जाए।