दलित संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल गडरा रोड तहसील के लाबड़ा गांव का दौरा करेगा

आदिवासियों के भेदभाव पूर्ण तरीके से उजाड़े गए आशियानो का जायजा लेने के लिए दलित संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल गडरा रोड तहसील के लाबड़ा गांव का दौरा करेंगे sc-st एकता मंच के संयोजक लक्ष्मण बडेरा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि गडरा रोड तहसीलदार द्वारा गांव के प्रभावशाली लोगों के प्रभाव में आकर आदिवासी परिवारों को षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई कर उनके घरों को उजाड़ कर बेघर कर दिया है इससे पूरे जिले के दलित संगठनों में भारी रोष है आदिवासियों की आसमान के नीचे गुजर रही जिंदगी को देखने के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय से दलित संगठनों की एक टीम हालात का जायजा लेने के लिए लाबड़ा जाकर आदिवासियों के हाल-चाल जानेंगे इस टीम में जिला विकास समिति के अध्यक्ष भूराराम राम भील, नगर परिषद बाड़मेर के सदस्य पार्षद गोविंद भील sc-st एकता मंच के अध्यक्ष उदाराम मेघवाल, भील समाज के युवा नेता हितेश कुमार दहिया युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री मेवाराम भील तथा गडरा रोड तहसील के कई दर्जनों गांव के आदिवासी भील समुदाय दलित संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में लाबडा जाकर प्रशासन की भेदभाव पूर्ण की गई कार्रवाई का जायजा लेंगे दोषी अफसरों के खिलाफ कार्यवाही के लिए आंदोलन करेंगे और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी पूरे जिले में दलितों , आदिवासियों पर जगह जगह अत्याचार हो रहा है इसको लेकर दलित संगठनों में भारी रोष है

error: Content is protected !!