जेईई व नीट परीक्षाएं आगे सरकार ने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जेईई व् नीट परीक्षाओं को आगे सरकार ने की मांग की है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि देशभर में जो यह परीक्षाएं हो रही है उसमें बिहार, आसाम, दिल्ली, मुंबई आदि प्रदेशों में बाढ़ के हालात हैं। बिहार व आसान से परीक्षार्थी बाढ़ के कारण तैयारी नहीं कर सके एवं परीक्षा देने नहीं आ पाएंगे। अभी तो वहां पर सेंटर भी नहीं बनाए गए हैं। वही कोरोना महामारी को देखते हुए कई जगह आवागमन के साधन बंद हैं ऐसे में। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर कैसे पहुंचेंगे कोरोना महामारी को देखते हुए आवागमन के साधन बंद हैं। कई राज्यों में लोक डाउन लगा हुआ है केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, जज, सांसद, विधायक, अधिकारी आदि कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं ऐसे में यह परीक्षा कराना बिल्कुल न्याय संगत नहीं है। सरकार जल्दबाजी ना करें और कुछ समय के लिए इन परीक्षाओं को। आगे सरका दिया जाए जिससे देश के युवा जो महीनों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो। सब बच्चे इस परीक्षा में शामिल हो सके।

error: Content is protected !!