सब्जी मंडी स्थित झूलेलाल मन्दिर पर रोजाना मटकी पूजन किया जा रहा था व साथ ही साथ रोज़ाना रात्रि 10 बजे लाल साईं के आरती पल्लव का ऑनलाइन कार्यक्रम श्री मनोज झामनानी जी के सानिध्य में सम्पन्न कराया जा रहा था।
आज चालीहा महोत्सव की पूर्णाहुति के दिवस पर श्याम लालवानी, नितेश खेमचंदानी,नानक गजवानी, सोनू लालवानी, राजेश परवानी, करण सोनी, किशोर विधानी की उपस्थिति में वाशु भगत व मनोज झामनानी ने झूलेलाल साई के भजन गाकर,मटकी पूजन कर महाआरती की व नानक गजवानी द्वारा पल्लव कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।
अंत मे श्याम लालवानी द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हितेश मंगलानी की ऑनलाइन उपस्थिति में डिग्गी तालाब पर दरिया पूजन किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में शारीरिक दूरी संबंधी नियमों का विशेष ध्यान रखा गया।