अजमेर, दिनाँक 04 सितम्बर 2020 को राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास ने 33 वाँं पंजीकरण दिवस बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का षुभारम्भ सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा. आर. कौषिक, निदेषक, राकेष कुमार कौषिक और नेमीचन्द वैष्णव आदि द्वारा सरस्वती पूजन व संस्था सस्ंथापक स्व. श्री सागरमल जी कौषिक की प्रतिमा को माला पहनाकर किया। अतिथियो का स्वागत दिव्यांग बच्चांे द्वारा तैयार बुके भेट की गई।
संस्था निदेषक, राकेष कुमार कौषिक ने जानकारी देते हुये बताया कि संस्था 18 जुलार्ह 1975 से मानव सेवा का कार्य निरन्तर कर रही है जिसका रजिस्टेªषन 04 सितम्बर 1987 को हुआ। गत वर्ष ही संस्था को बौद्विक विकलांगता पर कार्य कर रही भारत की 10 सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं में शामिल किया गया था। समाज सेवा के कार्य के दौरान कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुये है। वर्तमान मे संस्था 2000 दिव्यांगजन के साथ कार्य कर रही है।
सचिव एवं मुख्य कार्यकारी ने उद्बोधन के दौरान संस्था कार्यकर्ताओं को संस्था पंजीकरण दिवस की बधाई देते हुये बताया कि हम सभी को मिलकर संस्था कार्यो को आगे बढ़ाना चाहिए। इस कार्यक्रम मे अनुराग सक्सेना, भगवान सहाय षर्मा, तरूण षर्मा, नानूलाल प्रजापति, लक्ष्मण सिंह चौहान, रामनिवास प्रजापत, पद्मा चौहान, ईष्वर षर्मा, करूणा षर्मा आदि उपस्थित थे।