अजमेर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव रेखा गुप्ता और आयोग सदस्य रूपा तिवाड़ी शुक्रवार को भगवंत यूनिवर्सिटी पहुंची और यूनिवर्सिटी के चैयरमेन अनिल सिंह द्वारा छात्रा के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में यूनिवर्सिटी के स्टाफ , विद्यार्थियों आदि के बयान बंद कमरे में लिये। बातचीत के दौरान महिला जन अधिकार समिति की सदस्य भंवरीदेवी और एसडीएम निशु अग्निहोत्री भी मौजूद थे। जांच के बाद मीडियाकर्मियों से हुई बातचीत में सदस्य रूपा तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने सभी बयान रिकॉर्ड कर लिये हैं। जो भी बातें होंगी, उसकी रिपोर्ट बनाकर अध्यक्ष को सोंपेंगे। शुक्रवार को पीडि़ता छात्रा सहित वार्डन वसुधा की छोटी बहन, चौकीदार और छात्रों के बयान दर्ज किये गये हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में विशाखा गाइड लाइन के अनुसार कमेटी के गठन को भी जांचा गया है।
