जल्द ही प्रदेश के दौरे पर निकलेंगी वसुंधरा

अजमेर। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे ने संकेत दिए हैं कि वे बहुत जल्द ही प्रदेश के दौरे पर निकलेंगी। वसुंधरा राजे शुक्रवार को भाजपा विधायक अनिता भदेल के दिवंगत पिता को श्रद्धांजली देने अजमेर आई थीं। वसुंधरा राजे ने अजमेर प्रवास के दौरान यूं तो किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब देने से इन्कार किया लेकिन इस बात के संकेत जरूर दिए कि वे प्रदेश के दौरे पर बहुत जल्द ही निकलेंगी। वसुंधरा राजे ने इतना जरूर कहा कि वे जब भी दौरे शुरू करेंगी इस बात की जानकारी मीडिया को दी जायेगी। गौरतलब है कि सत्ताधारी कांग्रेस लगातार इस बात को उठाती रही है कि राजे जनता के बीच नहीं जा रही हैं, इस वजह से उनके द्वारा लगाये जा रहे आरोप हवाई हैं। शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से अजमेर पहुंची वसुंधरा राजे का घूघरा पर भाजपा संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा हर एक कार्यकर्ता अपनी लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री को माला पहनाने को आतुर था। राजे के साथ विधायक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत भी मौजूद थे।
error: Content is protected !!