प्रदेश की आप महिलाओं की विंग की नये सिरे शुरूआत के लिए बधाई देते हुए पार्टी के सांसद संजयसिंह ने कहा कि राजस्थन ही नहीं पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ आपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। महिलाओं को मुखर हो कर अपनी आवाज उठानी चाहिए। इसके लिए महिलाओं को सशक्त संगठन की जरुरत है। राजस्थान आम आदमी पार्टी की महिला विंग प्रदेश में महिलाओं की आवाज बने इसके लिए जरुरी है कि संगठन को विधानसभा और बूथ तक लेकर जाएं। उन्होंने आम आदमी पार्टी राजस्थान की महिला विंग का प्रदेश सम्मेलन जल्द ही कराने की तैयारी का भी आह्वान किया।
आम आदमी पार्टी राजस्थान महिला विंग की बैठक सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। खेमचंद जागीरदार ने कहा कि महिला विंग प्रदेश की मुख्य पार्टी संगठन के साथ तालमेल के साथ आगे बढ़े और आधी आबादी को अपने साथ ले। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी राजस्थान की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। महिला विंग की अब तक 90 से ज्यादा सक्रिय सदस्य अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं जौ संगठन के लिए काम करना चाहती है। प्रदेश प्रवक्त दीपक मिश्रा, सोशियल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष देवेन्दर देव ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। सचिव चंद्रमुखी ने महिला विंग की शुरूआत करने और जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार समेत प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया।
देवेन्द्र शास्त्री
सचिव आम आदमी पार्टी, राजस्थान।