नवीन कच्छावा के नेतृत्व में अशोक चांदना का जन्मदिन मनाया गया

आज राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलात मंत्री श्री अशोक चांदना जी का जन्मदिन अजमेर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवीन कच्छावा के नेतृत्व में मनाया गया । जिसके तहत अजमेर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । सर्वप्रथम प्रात गौ दान के सर्वरूप गायों को चारा दिया गया । अजमेर से युवा कांग्रेस के कई साथियों के साथ जयपुर मंत्री जी के कार्यालय जाकर के पुष्कर सरोवर में दुग्धाभिषेक करने हेतु दूध का कलश जयपुर ले जाया गया और विधिपूर्वक पुजारी से मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना करवाकर मंत्री जी के हाथ लगवाकर कलश को पुष्कर के लिए दुग्धाभिषेक करने हेतु रवाना किया,कलश को पुष्कर सरोवर में जाकर के मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया गया । उसके बाद दरगाह जाकर के मंत्री जी कि चादर ख्वाजा साहब के दरगाह पेश कि गई एवं मंत्री जी द्वारा दिए गए मास्क को अजमेर के कई इलाक़ों में युवा कोंग्रेस साथियों द्वारा मास्क वितरण किए गए । उसके बाद पटेल मैदान में प्रशिक्षकों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस तरह से आज माननीय मंत्री अशोक चाँदना जी का जन्मदिन मनाया गया एवं उनकी स्वस्थ दीर्घायु की कामना की गई ।आज के समस्त कार्यक्रमों में पूर्व अध्यक्ष युवा कोंग्रेस नवीन कछावा , यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष ईशवर राजोरिया , यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नूर आलम खान , हेमराज जांगिड़ , माली महासभा अजमेर अध्यक्ष शिव मालाकार , पुष्कर विधानसभा के NSUI अध्यक्ष गुलज़ार सैनी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!