अजमेर/ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की Zoom app पर ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया चेयरमैन श्री रोहन गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव के राजस्थान प्रभारी श्री अजय माकन, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया के गौरव पांडे,नितिन अग्रवाल, विपिन यादव, विभा माथुर जी आभास भटनागर जी विक्रम स्वामी,चित्रेश गहलोत,आदि अनेक सोशल मीडिया के साथियों के साथ आज ऑनलाइन मीटिंग में भाग लिया मीटिंग मे अजमेर से कांग्रेस नेता मनीष सेन भाग लिया | इस मीटिंग में राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा के 200 सदस्यों ने भाग लिया और पार्टी की विचारधारा को व राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याण योजनाओं को सोशल मीडिया द्वारा आमजन तक पहुंचाया जाएगा | सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई।