अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती पर अजमेर में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2020 (अजमेर) द्वारा 08 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 18 अक्टूबर हो गया था, इनमे से कुछ प्रतियोगिताएं के परिणाम जारी हुए है।
समाज के अशोक पंसारी एवं सतीश बंसल ने बतया की अग्रसेन जयंती पर अजमेर में इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते रक्तदान शिविर एवम महाराजा अग्रसेन जी की आरती के अलावा सभी कार्यक्रमों को ऑनलाइन संचालित किया गया जिनमे ड्राइंग, रंगोली, मिमिकरी, डांस, एकल गायन, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रेस, सब खेलो सब जीतो तथा हाऊजी प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन आयोजित किया गया.
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं के परिणामों की जानकारी हुए मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बताया की श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2020 (अजमेर) द्वारा आयोजित ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में आराध्या गोयल प्रथम, नलिन गोयल द्वितीय, एवं अक्श अग्रवाल तृतीया आये हैं। दूसरे ग्रुप में दृष्टि गर्ग प्रथम, आस्था अग्रवाल द्वितीय एवं गौरांशी अग्रवाल तृतीया रहे हैं। इसी प्रकार तृतीया ग्रुप में आयुषी अग्रवाल निशा गुप्ता द्वितीय तथा मुस्कान अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही। इनके अलावा सभी ग्रुप में 05 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।
रंगोली में मीनल अग्रवाल ने पहला, नीलम अग्रवाल ने दूसरा तथा मेघा सिंघल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, इनके अलावा 05 सान्तवना पुरस्कार भी हैं।
एकल गायन में प्रथम ग्रुप में आदित्य अग्रवाल ने पहला, देवांशी श्रेया ने दूसरा तथा निर्णय केरजीवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. एकल गायन के दूसरे ग्रुप में मीनल गोयल ने पहला, दूसरे स्थान पर टाई हुआ है जिसमे पल्लवी अग्रवाल तथा लक्षित अग्रवाल दोनों दूसरे स्थान पर आये हैं तथा प्राची गोयल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इनके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार भी हैं.
इसी प्रकार फैंसी ड्रेस में प्रथम ग्रुप में धीवि गर्ग प्रथम, इशी अग्रवाल द्वितीय तथा मास्टर आरव गोयल तथा कृतिका मोदी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
फैंसी ड्रेस के दूसरे ग्रुप में कृष्णा डिडवानिया को पहला स्थान, आइशा सिंघल को दूसरा स्थान तथा रुचिका गर्ग को तीसरा स्थान मिला है इनके अलावा 12 सांत्वना पुरस्कार भी मिले हैं।
इनके अलावा भी कई प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सभी ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का सञ्चालन सोशल मीडिया में माध्यम से अग्रवाल समाज के मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल द्वारा किया गया।
कोरोना महामारी के चलते डिस्टन्सिंग की पलना करने हुए सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम आये वाले प्रतियोगियों को आवक जावक के आधार पर रविवार 25 अक्टूबर को सांय 5 बजे ब्लू केसल धर्मशाला में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2020 (अजमेर) द्वारा पारितोषित वितरित किये जायेंगे।
प्रथम स्थान प्राप्त किये हुए प्रतियोगियों के अलावा बाकि सभी प्रतियोगियों को समिति द्वारा स्थान बताया जायेगा वहीँ से उन्हें अपने पुरस्कार लेने होंगे