आप भी जानिये रावण के उन सपनों जो वो पूरा नहीं कर पाया पार्ट 2

dr. j k garg
आईये जाने रावण के बारे में कुछ अनसुनी जानकारियां
(D)खून का रंग बदलना चाहता था
रावण का सपना था कि सभी प्राणीमात्र के खून का रंग लाल के बजाय सफेद हो जाये जिससे जब वो निर्दोष लोगों को मारे तो उनके खून से धरती लाल के बजाय सफेद ही बनी रहे और वो धरती पर उपलब्ध पानी के साथ घुल कर बह जाये जिसके फलस्वरूप उसके दुवारा किये गये अत्याचारों पता नहीं चल सके |

| (E) शराब से उसकी दुर्गन्ध दूर करना

निसन्देह रावण अपने युग का प्रखंड बुद्धिमान व्यक्ति था जिसे उन्नत टेक्नोलॉजी और विज्ञान की भी जानकारी थी | रावण को शराब पीने की लत थी जिससे उसके मुहं से शराब की दुर्गन्ध आती थी इसीलिए रावण शराब से दुर्गन्ध और बदबू हटाना चाहता था जिसमें वो सफल नहीं हो पाया

| (F) समुद्र के पानी को मीठा बनाना

रावण अपने ज्ञान और टेक्नोलॉजी की मदद से समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाना चाहता था जिसमें रावण सफल नहीं हो पाया |

(G) स्वर्ग की सीढ़ी बनाना

रावण पूरे ब्रह्मांड यानि जल थल और पाताल पर कब्जा जमाना चाहता था इसके लिये वो धरती से स्वर्ग तक इक सीढ़ी बनाना चाहता था | यह सपना भी अधूरा रहा था |

अगर रावण के उपरोक्त सपने क्रियान्विंत हो जाते तो वो खुद को भगवान साबित कर देता और दुनिया उसके दस दुर्गुण यानि काम,क्रोध,लोभ,मद,मोह,मत्सर,अहंकार,आलस्य,हिंसा, अधर्म से त्रस्त रहती और देत्यों का साम्राज्य स्थापित हो जाता |

संकलनकर्ता एवं प्रस्तुतिकरण—–डा.जे. के.गर्ग सन्दर्भ—-विभिन्न पत्र-पत्रिकायें एवं समाचार पत्र

error: Content is protected !!