सोमवार दिनांक 9_11_2020 वार्ड नम्बर 59 चौरसियावास में आम आदमी पार्टी की ओर से एक जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए सरकारी योजनाओं व e मित्र से सम्बन्धित कार्य 0 बैलेंस से खाते खुलवाने, सुकन्या समृद्धि योजना, व्रधावस्था पेंशन, व जनाधार के कार्य किए गए। महिला शक्ति प्रदेशाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि क्षेत्र वासी जो लंबे समय से सम्बन्धित परेशानियां का सामना कर रहे थे उनका निवारण किया गया।इस दौरान स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। महिला शक्ति जिला अध्यक्ष पूजा तोलवानी के नेतृत्व में सम्पन्न हुए इस शिविर में 200 लोगों ने लाभ उठाया और बताया कि आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में विभीन्न स्थानों में इस तरह की शिविरों का आयोजन किया जाएगा व हेल्पलाईन no के माध्यम से जनसमस्या का निवारण किया जाएगा। शिविर में राजवीर मझेवाला,इशिका भगतानी, अमितप्रभा शुक्ला,ज्योति थावराणी सहित पार्टी के सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।
पूजा तोलवानी